- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी में भाजपा के...
हिमाचल प्रदेश
मंडी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, मोदी ने भारत को बनाया विश्व शक्ति
Gulabi Jagat
5 Jun 2023 1:04 PM GMT

x
मंडी: पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल ने भारत को विश्व की एक शक्ति बनाया है। आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि बीते नौ सालों की उपलब्धियां 66 सालों पर भारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अत्यंत सफल और सराहनीय नौ वर्षों के कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मना रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाने के लिए पार्टी संगठन ने कमर कस ली है।
उन्होंने कहा कि देश भर में महाजन संपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल की उपलब्धियां जन.जन तक पहुंचाई जा रही है। जिसके लिए देश में 144 क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें हिमाचल की सबसे बड़ी लोकसभा सीट मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा पंजाब की तीन लोस सीटों लुधियाना, पटियाला और संगरूर का प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को यह जिम्मा सौंपा गया है। इस मौके पर विधायक राकेश जमवाल, सुरेंद्र सौरी, दलीप ठाकुर, प्रकाश राणा, प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, रिणबीर सिंह, अमित सूद, मनीष कपूर आदि उपस्थित रहे।
Tagsमोदीमंडीभाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंहआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेपूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह

Gulabi Jagat
Next Story