हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल एक बार फिरसे BJP के संपर्क में

Admin Delhi 1
4 Oct 2022 12:59 PM GMT
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल एक बार फिरसे BJP के संपर्क में
x

घुमारवीं न्यूज़: प्रदेश में विस चुनाव होने से पहले कांग्रेस की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के कई नेता या तो कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज है तो कईयो ने कांग्रेस का दामन छोड रहे है। बिलासपुर जिला के तीन बार रहे सांसद सुरेश चंदेल ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है। आपको बताते चलें कि सुरेश चंदेल भाजपा के टिकट पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं और बाद में उनको एक स्टिंग ऑपरेशन की कार्रवाई पर उनकी सदस्यता निरस्त कर दी गई थी। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। चंदेल ने कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी। बता दें 22 अप्रैल 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और आज फिर कांग्रेस छोड़ दी।

उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस की कार्यकारिणी से खुश नहीं है इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में फिर शामिल होने जा रहे हैं। औपचारिक रूप से सुरेश चंदेल कुछ देर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। सुरेश चंदेल पहले भी लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। तीन साल पहले वह कांग्रेस में चले गए थे। लेकिन अब फिर से भाजपा में आ गए हैं। सुरेश चंदेल ने भाजपा में ज्वाइनिंग से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार त्रिलोक जम्वाल के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान सुरेश चंदेल से काफी देर गुफ्तगू की।

Next Story