हिमाचल प्रदेश

पूर्व कांग्रेस विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Harrison
14 March 2025 6:36 PM IST
पूर्व कांग्रेस विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
x
Bilaspur बिलासपुर: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी. इस हमले में बंबर समेत उनके पीएसओ घायल हुए हैं. बंबर ठाकुर को इस हमले में टांग में गोली लगी है, जबकि उनके पीएसओ को दो गोलियां लगी हैं. पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है, जबकि उनके पीएसओ को एम्स में भर्ती करवाया गया है.
बंबर ठाकुर पर बीते साल भी कुछ युवकों ने हमला किया था. इस हमले में वो बुरी तरह से चोटिल हुए थे. पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार भी किया था. बंबर ठाकुर पर हमला उस समय हुआ जब लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे. होली के मौके पर खुद बंबर ठाकुर घर पर अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे.
इसी दौरान हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, 'बंबर ठाकुर की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.' वहीं, उनके पीएसओ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.घटना के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है. हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
Next Story