हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सर्वे पर खड़ा किया सवाल

Admin Delhi 1
22 Sep 2022 1:16 PM GMT
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सर्वे पर खड़ा किया सवाल
x

शिमला न्यूज़: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे करवाया जा रहा है। उसी आधार पर टिकट देने के लिए दिल्ली में वीरवार से कांग्रेस टिकटों पर मंथन कर रही है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व विधायक ने इस सर्वे पर सवाल खड़े कर दिए है। कांग्रेस के नेता पर अपने ही रिश्तेदार को सर्वे का काम देने के आरोप लगे है।

बातचीत करते पूर्व MLA सुभाष मगलेट: चौपाल के कांग्रेस पूर्व विधायक सुभाष मगलेट ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इन दिनों उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाए जा रहे है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही भांजे को सर्वे का काम दे रहे है। वे हिमाचल सहित चौपाल में भी सर्वे कर रहा है और अपने नेताओं को आगे करने के लिए फर्जी सर्वे किए जा रहे है जोकि पार्टी के आंखों मे धूल झोंकने का काम है। इस सर्वे को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में भी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड में भी ऐसा ही हुआ था। जब वे दो जिलों के ऑब्जर्वर थे तो कुछ नेताओं ने सर्वे को मैनेज कराया और जो जीतने वाले उम्मीदवार थे उन्हें सर्वे में पीछे बता कर दूसरे को टिकट दी, जिससे वहां पर कांग्रेस हार गई। वहीं यह स्थिति हिमाचल में न हो इसके लिए सही सर्वे किए जाने चाहिए। यहां भी कुछ नेता अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए सर्वे मैनेज करवा रहे है। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर विश्वास करके उन्हें सर्वे का काम दिया है। ताकि टिकट आवंटन सही तरीके से हो वर्ण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। किन कुछ नेता उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे है।

ऐसे में कांग्रेस का टिकट आवंटन सही नहीं होगा। उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी से ऐसी टीम सर्वे के लिए भेजने का आग्रह किया जो न तो प्रदेश नेताओं को जानते हो न ही प्रभारी जो लगाए गए है उन्हें जानते हो।

Next Story