- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- संविधान दिवस पर पूर्व...
संविधान दिवस पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने डॉ. आंबेडकर को किया नमन

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समीरपुर में संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
प्रो. धूमल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने संविधान को लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आधार बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मौलिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान की भावना का अनुसरण करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





