हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के बीच पहुंचे पूर्व CM जयराम ठाकुर, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:33 PM IST
विद्यार्थियों के बीच पहुंचे पूर्व CM जयराम ठाकुर, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की
x
मुराह स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, जयराम ठाकुर ने साझा की स्कूल के दिनों की यादें

मंडी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को सराज क्षेत्र के मुराह स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर उन्हें अपने बचपन और स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गईं।

इस दौरान उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और आगे बढ़ने के अवसर देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी को मजबूती देने वाला कदम है।

Next Story