- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- विश्व पर्यावरण दिवस की...
विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी में जुटा वन विभाग,स्कूल में कार्यक्रम चलाकर किया जागरूक

नेरवा: पांच जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वन विभाग तैयारियों में जुट गया है । विभाग द्वारा स्कूलों में द्वारा कार्यक्रम चला कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन स्कूलों में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जीवन में पर्यावरण का महत्व एवं आग से पर्यावरण को होने वाली क्षति के बारे में जागरूक किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत वन मंडल चौपाल के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल बदलावग के नौनिहालों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें पर्यावरण के सरंक्षण की जानकारी प्रदान की गई।
वन मंडलाधिकारी अंकित सिंह ने बताया वन विभाग के सौजन्य से इन दिनों वन रक्षकों द्वारा उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में पर्यावरण और प्रकृति के महत्व एवं इसके संरक्षण के बारे में अलख जगाई जा रही है। इसी कड़ी में चंबी बीट की वन रक्षक नीलम ने ग्राम पंचायत ननहार के अंतर्गत बदलावग में नन्हे-नन्हे बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान स्कूल के आसपास प्लास्टिक और कचरा भी एकत्र किया गया और कूड़ेदान में रखा गया। इस दौरान जीवन मे वनों के महत्व, जंगलों में आग के दुष्प्रभाव और प्लास्टिक के प्रयोग से वनस्पति को होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।