हिमाचल प्रदेश

मां नयना के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, फ्लाईओवर को पार गई भक्तों की भीड़

Shantanu Roy
21 Nov 2022 9:40 AM GMT
मां नयना के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, फ्लाईओवर को पार गई भक्तों की भीड़
x
बड़ी खबर
नयनादेवी। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में रविवार की छुट्टी के दिन आस्था का सैलाब उमड़ आया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और अपने घर-परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा फ्लाईओवर को पार करता हुआ नीचे 3 नंबर सैक्टर तक पहुंच गया। मंदिर के बाहर तैनात होमगार्ड के जवानों ने छोटे-छोटे समूहों में श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा। वहीं श्रद्धालुओं ने भी लाइनों में लगकर माता जी के दर्शन किए।
Next Story