हिमाचल प्रदेश

मत्स्य पालन विभाग ने डाला मछली बीज

Shantanu Roy
5 July 2023 11:58 AM GMT
मत्स्य पालन विभाग ने डाला मछली बीज
x
ऊना। ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती स्वां नदी के घालूवाल पुल के नीचे चैक डैम के निर्माण के बाद बनी कृत्रिम झील मत्स्य पालन के लिए प्रयोग की जा रही है। इस काम का शुभारंभ मंगलवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने किया। मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक विवेक शर्मा की अगुवाई में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि पुल के नीचे चेक डैम के निर्माण के बाद बनी कृत्रिम झील में मत्स्य पालन करने का निर्णय लिया गया था जिसके चलते इस कृत्रिम झील में कॉमन कार्प और अमूर कार्प प्रजाति की मछली के 25-25 हजार बीज डाले गए हैं। एसडीएम ने कहा कि झील को 2 हिस्सों में विभाजित किया गया है और दोनों हिस्से काफी दूर तक फैले हैं जिसके चलते यहां पर मछलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए खुली जगह उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को भी इस मछली बीज के संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Next Story