हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिर चली गोली: इस बार 60 साल की महिला की हुई हत्या, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 8:28 AM GMT
हिमाचल में फिर चली गोली: इस बार 60 साल की महिला की हुई हत्या, पुलिस की जांच जारी
x

हिमाचल क्राइम न्यूज़: पर्यटन नगरी मनाली में गोलीकांड से दो की मौत के बाद अब कुल्लू की गड़सा घाटी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात सामने आई है। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस देर रात से घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान (60) शकुंतला देवी पत्नी बिहारी लाल गांव व डाकखाना गड़सा, तहसील भुंतर (कुल्लू) के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का शव घर के समीप बरामद हुआ, जिसमें चोटों के निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या हुई है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़िलहाल हत्या के मोटिव के इलावा आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर से पर्दा उठेगा। पिछले चंद रोज से कुल्लू जनपद सुर्खियों में है। शूटआउट के बाद रेव पार्टी में नशे के इस्तेमाल का पर्दाफाश रविवार को किया गया था।

Next Story