हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के टिक्कर खतरियां में दुकान में लगी आग

Admin Delhi 1
4 March 2023 5:12 PM IST
हमीरपुर के टिक्कर खतरियां में दुकान में लगी आग
x

हमीरपुर: उपमण्डल भोरंज के तहत टिककर खतरियां में शनिवार को दोपहर के समय एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 4 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रमीणों ने बताया कि रतनी देवी पत्नी हेम राज गांव टिककर खतरियां में अचानक दोपहर के समय दुकान में आग लग गई जिसे देखते हुउ भोरंज अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी मौके पर तुरन्त ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पा लिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का भी प्रयास किया। उधर ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि तत्काल प्रभाव नुक्सान का आंकलन कर पीड़ित परिवार का उचित मुआवजा दिया जाए।

Next Story