हिमाचल प्रदेश

आग लगी बद्दी में 23 झुग्गियों में, नकदी- अनाज और सामान भी जलकर राख

Saba Naaz
19 Jun 2025 6:59 PM IST
आग लगी बद्दी में 23 झुग्गियों में, नकदी- अनाज और सामान भी जलकर राख
x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के टोल बैरियर के समीप आग से 23 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12:00 बजे लगी। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी झुग्गियां जल कर राख हो गईं।
ठेकेदार भगवान दास ने बताया कि उसने बैंक की किश्त जमा करानी थी। उसने बैंक से 1.85 लाख रुपये किश्त जमा करानी थी, वह भी आग के भेंट चढ़ गए। यह पैसा उसने कुछ बैंक से निकाला था और कुछ लोगों से उधार लिया था। बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह भी माैके पर पहुंचे और सभी प्रवासी मजदूरों के लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच बैठे थे, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के कपड़े, अनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने की व्यवस्था की जा रही है।
Next Story