हिमाचल प्रदेश

ऑक्शन रिकॉर्डर पोस्ट कोड-899 के पेपर लीक मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Shantanu Roy
17 Jun 2023 9:28 AM GMT
ऑक्शन रिकॉर्डर पोस्ट कोड-899 के पेपर लीक मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
x
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पोस्ट कोड-899 ऑक्शन रिकॉर्डर का भी पेपर लीक हुआ है। पेपर लीक मामले में शुक्रवार को पूर्व कर्मचारी चयन आयोग के खिलाफ यह आठवीं एफआईआर दर्ज की गई। शुक्रवार को इंस्पैक्टर संजय कुमार ईओ पुलिस स्टेशन विजिलैंस थाना मंडी ने विजिलैंस थाना हमीरपुर में जांच रिपोर्ट जमा करवाई है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ऑक्शन रिकॉर्डर पोस्ट कोड-899 के तहत 6 पदों को 8 अप्रैल, 2021 को हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर मार्कीटिंग बोर्ड शिमला के प्रबंध निदेशक की सहमति से विज्ञापित किया गया था।
चयन आयोग ने इन पदों के लिए 11 सितम्बर, 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी और लिखित परीक्षा का परिणाम 5 मार्च, 2022 को घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 405 उम्मीदवार बैठे थे और लिखित परीक्षा में मैरिट के आधार पर 23 उम्मीदवारों को 28 दिसम्बर 2022 को कागजों की वैरीफिकेशन के लिए बुलाया गया था। सारी प्रक्रिया के बाद 6 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया था जबकि 3 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए वेटिंग पैनल में रखा गया था। इसलिए 9 उम्मीदवार इस पोस्ट कोड के तहत चयनित किए गए थे। स्टेट विजिलैंस ने जांच के दौरान पाया कि इस पोस्ट कोड का पेपर लीक हुआ है। विजीलैंस के एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पोस्ट कोड-899 के पेपर लीक मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विजिलैंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।
Next Story