- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- लकड़ी के मकान में हुआ...
हिमाचल प्रदेश
लकड़ी के मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Admin4
12 Aug 2023 10:25 AM GMT
![लकड़ी के मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत लकड़ी के मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/12/3297115-untitled-24-copy.webp)
x
शिमला। अप्पर शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में बोली-नाला गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक बहादुर निवासी गांव रोमाछाप काठमांडू नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का पुराना लकड़ी का मकान था। इस मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक रहता था। बीती रात अचानक मकान में आग लग गई। मकान में सो रहा अशोक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है।
Tagsलकड़ीमकानभीषण अग्निकांड40 वर्षीय व्यक्तिमौतदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story