हिमाचल प्रदेश

मजदूरों की चार झुग्गियों में हुआ भीषण अग्निकांड, जिंदा जला 4 वर्षीय बच्चा

Admin4
15 May 2023 12:19 PM GMT
मजदूरों की चार झुग्गियों में हुआ भीषण अग्निकांड, जिंदा जला 4 वर्षीय बच्चा
x
ऊना। जिला ऊना के बसाल में प्रवासी मजदूरों की करीब 4 झुग्गियों में भीषण अग्निकांड हुआ। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस घटना में आग की चपेट में आने से करीब चार वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसाल में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच एक झुग्गी में प्रिंस खेल रहा था।
जबकि परिजन काम पर गए हुए थे। आग की चपेट में आने से प्रिंस जिंदा जल गया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की घटना में करीब एक लाख का नुकसान आंका जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है।
Next Story