हिमाचल प्रदेश

शिमला में हुआ भयंकर हादसा: एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Admin Delhi 1
5 July 2022 12:55 PM IST
शिमला में हुआ भयंकर हादसा: एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत
x

शिमला एक्सीडेंट न्यूज़: राजधानी शिमला के ढली थाना अंतर्गत मशोबरा के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य गम्भीर रूप से घायल है। हादसा सोमवार देर शाम को हुआ है। कार में सवार दो लोग मशोबरा से ब्लड्यां की तर्ज की ओर जा रहे थे कि कार (HP02A -1703) सड़क से फिसलकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इस दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को मृत व घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त ब्लड़याँ निवासी धर्मवीर (28) पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। धर्मवीर कार का चालक बताया जा रहा है। घायल की पहचान सूरज कुमार के तौर पर हुई है और वह आईजीएमसी में उपचाराधीन है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Next Story