हिमाचल प्रदेश

मंडी में मृत मिली मादा तेंदुआ, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

Shantanu Roy
9 April 2023 9:46 AM GMT
मंडी में मृत मिली मादा तेंदुआ, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव
x
मंडी। मंडी शहर के पुल घराट के समीप एक मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए के शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएफओ मंडी वासु डोगर ने बताया कि गत रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात वाहन चालक पुल घराट के पास एक मादा तेंदुए को टक्कर मार कर घायल कर गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग और सदर थाना की टीम ने जांच के दौरान तेंदुए को मृत पाया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की आयु करीब 3 वर्ष आंकी जा रही है।
Next Story