- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- केसीसी बैंक के...
हिमाचल प्रदेश
केसीसी बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से बनाया था फर्जी लोन, मुंबई में दबोचा करोड़ों गबन करने वाला आरोपी
Gulabi Jagat
24 Feb 2023 10:09 AM GMT

x
ऊना: विजिलेंस थाना ऊना की टीम ने केसीसी बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी लोन बनाकर करीब तीन करोड़ रुपए के गबन के मामले में आरोपी को मुंबई से दबोचा है। विजिलेंस ने उक्त कार्रवाई को मुंबई पुलिस की सहायता से अंजाम दिया है। विजिलेंस ने आरोपी दिनेश डैविट निवासी शैलजा बिहार ऊना को मुंबई की स्थानीय अदालत में पेश कर चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। अब आरोपी को 24 फरवरी को ऊना अदालत में पेश कर हिरासत में लिया जाएगा। एएसपी विजिलेंस ऊना धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी दिनेश डैविट पर केसीसी बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी लोन बनाकर करीब तीन करोड़ रुपए गबन करने के आरोप थे। आरोपी के खिलाफ ऊना थाना में मामले भी दर्ज हैं। निरीक्षक हरीश गुलेरियां के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सुभाष चंद, मनोज कुमार पर आधारित विजिलेंस थाना की टीम पिछले एक सप्ताह से मुंबई गई थी।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story