हिमाचल प्रदेश

मेले और त्योहार हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक: रोहित ठाकुर

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:56 AM IST
मेले और त्योहार हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक: रोहित ठाकुर
x
नशे के खिलाफ खेल बन सकते हैं प्रभावी माध्यम: शिक्षा मंत्री

नाहन: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवठी मझगांव में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले उन्होंने रुद्र महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोहित ठाकुर ने नशे को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में शिलाई, चौपाल, घुमारवीं और मंडी में चार नए स्पोर्ट्स हॉस्टल खोले हैं। इससे प्रदेश में स्पोर्ट्स हॉस्टल की संख्या 12 हो जाएगी। उन्होंने पांवटा साहिब में सिरमौर जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का भी उल्लेख किया।

Next Story