- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में OPS लागू...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में OPS लागू करने के लिए जताया आभार, कर्नाटक में CM सुक्खू से मिले NPS कर्मचारी
Gulabi Jagat
20 May 2023 9:23 AM GMT

x
शिमला। नई सरकार के शपथ ग्रहण में कर्नाटक पहुंचे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बेंगलुरु में नेशनल पेंशन स्कीम इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मुलाकात की और हिमाचल में ओल्ड पेंशन लागू करने के लिए उनका धन्यवाद किया। एनपीएस एसोसिएशन कर्नाटक ने कहा कि हिमाचल से हुई ओल्ड पेंशन की शुरुआत बाकी राज्यों में भी पहुंचेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शांथारामा तेजा ने अपने साथियों सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कर्नाटक में भी ओल्ड पेंशन को लागू करवाने के लिए मदद करने का आग्रह किया। तेजा ने कर्मचारी हित में अनेक निर्णय लेने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार बनी है। यहां भी सरकार के कामकाज शुरू करते ही एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो जाएगी।
Next Story