- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल विधानसभा चुनाव...
हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस सियासी इलाके पर टिकी है सबकी नजर, यहां जो दल जीता वही बनता है सिकंदर
![Everyones eyes are on this political area in the Himachal assembly elections, the party that wins here becomes Alexander Everyones eyes are on this political area in the Himachal assembly elections, the party that wins here becomes Alexander](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/02/1613671--.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Election 2022) में एक साथ होने हैं. देश में इस साल कुल 7 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने थे. जिनमें पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 2 राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं. इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है. हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई है. तो भाजपा ने चार राज्यों में फिर से सरकार दोहराई है. वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को बुरी तरीके से हराकर सरकार बनाई है. वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं.1985 के बाद हिमाचल प्रदेश में बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस सत्ता में रही हैं.