हिमाचल प्रदेश

Himachal सचिवालय में आगंतुकों की एंट्री दो घंटे तक सीमित, नई सुरक्षा प्रक्रिया लागू

Ashish verma
1 Jun 2025 10:40 PM IST
Himachal सचिवालय में आगंतुकों की एंट्री दो घंटे तक सीमित, नई सुरक्षा प्रक्रिया लागू
x
Himachal सचिवालय में आगंतुकों की एंट्री

Shimla.शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में हाल ही में मिली कुछ धमकियों के मद्देनजर सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अब सचिवालय में आगंतुकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही प्रवेश पास जारी किए जाएंगे तथा प्रवेश पास की अवधि दो घंटे होगी।राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी विभिन्न आदेशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। सचिवालय में आगंतुकों के लिए प्रवेश पास बनाने का कार्य प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से शुरू हो जाता है।

यहां मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव तथा अन्य प्रशासनिक सचिवों के कार्यालय स्थित हैं, इसलिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस नई प्रक्रिया के सुचारू क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया है। साथ ही आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि वे थोड़ी असुविधा के बावजूद धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें, ताकि सचिवालय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सचिवालय प्रशासन सचिव राकेश कंवर द्वारा ऐसे आदेश जारी किए गए हैं। प्रवेश पास के लिए लिखित आवेदन करना होगा


Next Story