- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पूरा देश हिमाचल के...
पूरा देश हिमाचल के मॉडल को फॉलो कर रहा: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना
![पूरा देश हिमाचल के मॉडल को फॉलो कर रहा: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना पूरा देश हिमाचल के मॉडल को फॉलो कर रहा: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/15/1697711-avanasha-raya-khanana1651061907.avif)
शिमला: प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कहते हैं कि हिमाचल गरीब प्रदेश है, क्योंकि गरीब यहां के अधिकतर बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने त्रिदेव सम्मेलन में केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह बार-बार लोगों को ठग रहे हैं कि दिल्ली का मॉडल लाएंगे, जबकि हकीकत यह है कि हिमाचल का मॉडल ऐसा है, जिसे पूरा देश फॉलो करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सस्ती बिजली देने का वादा किया था। वह तो अभी तक पूरा नहीं किया गया, हां शराब जरूर सस्ती कर दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली अैर पंजाब का फेल मॉडल हिमाचल में लागू होगा।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल आएं तो सवाल पूछना कि पंजाब में एक काम बता दो, जो जनता के हित में किया हो। एक दिन में तीन-तीन मर्डर हो रहे है। लॉ एंड आर्डर की हालत ऐसी बनी हुई है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों तथा जरूरतमंदों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।