हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ

Admin Delhi 1
27 Aug 2022 12:51 PM GMT
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ
x

सोलन न्यूज़: हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी क्लब सोलन द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 9 टीमें तो महिला वर्ग की 6 टीमें भाग लेंगी। हॉकी को बढ़ावा देना ही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। पढाई के साथ-साथ खेलना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रदेश राष्ट्रीय स्तर तक इस खेल में अपना डंका बजा सके।

Next Story