हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने कहा- कर्मचारियों से परेशानी है तो अपनी दोनों पेंशन छोड़ें भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप

Kunti Dhruw
28 Jan 2022 12:54 PM GMT
कर्मचारी महासंघ ने कहा- कर्मचारियों से परेशानी है तो अपनी दोनों पेंशन छोड़ें भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप
x
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए महासंघ ने संवैधानिक हक के तहत पेंशन देने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, संगठन के संस्थापक नरेश ठाकुर, प्रेस सचिव अजय बनियाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान समय में खुद दो पेंशन और सांसद का वेतन ले रहे हैं।

वह सरकारी पैसा तीन जगह से ले रहे हैं और कर्मचारियों की पेंशन का विरोध कर रहे हैं। इससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है। उन्हें यदि कर्मचारियों की पेंशन के प्रति इतनी ही दिक्कत है तो उन्हें अपनी दोनों पेंशन छोड़ देनी चाहिए। वर्तमान समय में उनकी पेंशन एक लाख से अधिक और वेतन भी एक लाख से अधिक है।
कर्मचारी अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं जिसे इन राजनेताओं की ओर से छीन लिया गया है। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जहां एक तरफ सुरेश कश्यप कर्मचारियों की पेंशन बहाली को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं अपनी पेंशन को लेकर मुस्कुरा कर चुप रहते हैं। 2017 में हुए चुनाव के समय भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में लिखा था
लेकिन दुख की बात है कि इतने बड़े राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष आज कर्मचारियों की पेंशन के खिलाफ बोल रहे हैं। जबकि सरकार ने पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि महासंघ जल्द राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाएगा। यदि सरकार जल्द कर्मचारियों की पेंशन बहाल नहीं करती तो इसका विरोध पूरे प्रदेश में किया जाएगा।


Next Story