हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सोलन के इन क्षेत्रों में 5 जुलाई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित, देखिये पूरी खबर

Admin Delhi 1
4 July 2022 1:18 PM GMT
हिमाचल प्रदेश के सोलन के इन क्षेत्रों में 5 जुलाई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित, देखिये पूरी खबर
x

सोलन न्यूज़: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप विद्युत केन्द्र कंडाघाट के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने दी। न्होंने कहा कि 05 जुलाई, 2022 को प्रातः 09:00 बजे से सांय 06:30 बजे तक कंडाघाट, परोथा, दोलग, वाकनाघाट, शालाघाट, कैथलीघाट, छौशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, साधुपुल, चायल, नगाली, हिन्नर, सैंज, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Next Story