- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- स्मार्टफोन कंपनी के...
हिमाचल प्रदेश
स्मार्टफोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर ईडी का छापा; ED Raid
Admin4
6 July 2022 2:43 PM IST

x
प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश के सोलन में एक निजी मोबाइल कंपनी के केयर सेंटर पर छापा मारा है। इस दौरान ईडी अधिकारियों की ओर से दस्तवेजों को खंगाला गया।
मनी लांन्ड्रिग को लेकर स्मार्टफोन की एक नामी चाइनीज कंपनी के हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित सर्विस सेंटर पर दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। ईडी की आठ से दस लोगों की टीम पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर राजगढ़ रोड स्थित कंपनी के सेंटर पहुंची। छापे के दौरान परिसर सील कर दिया गया था।
सेंटर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। इस बीच टीम ने देर शाम तक कंपनी के दस्तावेज और सोलन में कंपनी के कारोबार का रिकॉर्ड खंगाला। कंपनी के कर्मचारी भी सेंटर में ही बैठे रहे। जांच के लिए पहुंची टीम से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की।
Next Story





