हिमाचल प्रदेश

शिमला में आए भूकंप के झटके

Shantanu Roy
19 July 2022 2:06 PM GMT
शिमला में आए भूकंप के झटके
x
बड़ी खबर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह हल्का भूकंप आया है। मंडी जिला के सुंदरनगर के पास भरजोहरू नामक स्थान पर सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भकूंप की तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किमी नीचे था।

उल्लेखनीय है कि भूकंप को लेकर हिमाचल का चंबा, मंडी और शिमला सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं। ये जोन चार और पांच में शामिल हैं। जबकि चंबा जिले में हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप आते हैं। कांगड़ा में 1905 में बड़ा भूकंप आया था। दावा किया जाता है कि 20 हजार लोगों की जान गई थी। वहीं, 1975 में किन्नौर जिले में भी बड़ा भूकंप हुआ था।

Next Story