- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- रिक्टर स्केल पर 2.9...
हिमाचल प्रदेश
रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता, हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके
Admin4
17 Aug 2022 9:06 AM GMT

x
न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी में धरती कांप उठी। मंडी में अलग-अलग समय पर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहला झटका सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर लगा। सुंदरनगर के नजदीक भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप की रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता रही।
जबकि दूसरा झटका 7.45 पर आया। इसका केंद्र बिंदु भी सुंदरनगर के पास रहा और तीव्रता 2.9 रही। जान माल के नुकसान की कोई खबर नही है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Next Story