- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ऊना में पुलिस...
हिमाचल प्रदेश
ऊना में पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान बोले उपमुख्यमंत्री, नशे पर निर्णायक भूमिका में आए पुलिस
Gulabi Jagat
3 March 2023 9:23 AM GMT

x
ऊना: हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी ताल मेल से कार्य करना होगा ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नशे का व्यापार न हो सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देते है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तबदील किया है। उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र, सुदर्शन, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव, पुलिस अधीक्षक अर्जित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत, जिला महामंत्री प्रमोद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश, बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष रामासरा, देसराज, देसराज मोदगिल, एसपी अजय, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Next Story