हिमाचल प्रदेश

पैनडाउन हड़ताल के दौरान मरीज अंदर इंतजार करते रहे, बाहर डॉक्टरों की हड़ताल

Admindelhi1
22 Feb 2024 9:12 AM GMT
पैनडाउन हड़ताल के दौरान  मरीज अंदर इंतजार करते रहे, बाहर डॉक्टरों की हड़ताल
x
डॉक्टरों की हड़ताल

मनाली: प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, पांगी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले क्षेत्रहीय अस्पताल कुल्लू में डाक्टरों की अढ़ाई घंटों की हड़ताल से जनता बेहाल है। वहीं, दूसरे दिन कुल्लू के डाक्टरों ने पैनडाउन हड़ताल के दौरान अपनी व्यथा मरीजों और तीमारदारों को सुनाई। वहीं, मरीज और तीमारदार डाक्टरों की जायज मांगों से पसीजे और इनके समर्थन में आगे आए और सरकार से इनकी मांगों को पूरा करने की मरीजों ने भी गुहार लगाई।

डाक्टरों की अढ़ाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन में प्रवेश कर गई है। दूसरे दिन भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाक्टरों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार करने आए मरीज और उनके साथ आए तीमारदार भी डाक्टरों के समर्थन में आगे आए। मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि सरकार को डाक्टरों की मांगे माननी चाहिए। यह इनका हक है। हक की लड़ाई सभी लड़ते हैं। इनकी यह जायज मांगे हैं। सरकार इन मांगों को जल्द पूरा करें, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मरीजों और तीमारदारों ने भी किया समर्थन: बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में पैनडाउन हड़ताल कर रहे डाक्टरों के साथ कुल्लू की जनता भी दिखी, जो यहां पर उपचार करनी आई थी। इस दौरान डाक्टरों ने भी मरीजों और तीमारदारों से समर्थन मांगा। लोगों ने पूरी तरह से डाक्टरों का समर्थन किया और सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की है। जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डा. कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि एनपीए बहाल को लेकर अढ़ाई घंटे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आज दूसरे दिन भी डाक्टरों की स्ट्राइक रही। जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है, तब तक अढ़ाई घंटे की पैनडाउन हड़ताल जारी रहेगी। सरकार से डाक्टर उम्मीद लगाए बैठी है कि सरकार जल्द मांगों को मानेगी। सरकार को डाक्टरों की मांगे माननी चाहती है। साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक काफी संख्या में डाक्टरों का उपचार होता है। सरकार को मांगे जल्द माननी चाहिए।

Next Story