हिमाचल प्रदेश

सेब की पेटियों के बढ़े दाम के कारण शराब की पेटियों से मंडियों में पहुंच रहा सेब

Admin Delhi 1
7 July 2022 10:45 AM GMT
सेब की पेटियों के बढ़े दाम के कारण शराब की पेटियों से मंडियों में पहुंच रहा सेब
x

शिमला न्यूज़: सेब की पेटियों के दाम बढ़ने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। अब बागबान शराब की पेटी में सेब भरकर मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं। शिमला भट्टाकुफर फल मंडी में सेब शराब की पेटियों में भर कर बागवान मंडी पहुंचा। जिसे देख आढ़ती भी हैरान रह गए। हालांकि सेब की पेटी 500 रुपए में बिकी। सब्जी मंडी के आढ़ती ज्ञान ठाकुर ने कहा कि शराब की पेटियों में बागवान सेब भर कर ला रहे हैं। अगर बागवान अच्छे हाफ बॉक्स में सेब लाएंगे तो हम भी उसे बेच पाएंगे। शराब की पेटियों में कैसे सेब बेच पाएंगे। फिर भी उसे 500 रुपये में बेचा गया।

बता दें कि सेब की पेटी और ट्रे के दाम इस बार बढ़ गए हैं व एक पेटी में 48 रुपये की सिर्फ ट्रे ही इस्तेमाल हो रही है। कार्टन और ट्रे की कीमतें बढ़ने से सेब की प्रति पेटी लागत में भारी इजाफा हुआ है। इससे बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Next Story