हिमाचल प्रदेश

राज्य में भारी बारिश से चंबा में मढी नाला पुल के बहने से वाहनों की आवाजाही हुई ठप

Admin Delhi 1
24 Aug 2022 9:45 AM GMT
राज्य में भारी बारिश से चंबा में मढी नाला पुल के बहने से वाहनों की आवाजाही हुई ठप
x

चंबा न्यूज़: प्रदेश में हुई भारी बारिश से तबाही अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां नदी-नाले उफान पर है, वहीं कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। ताजा मामले में सलूणी उपमंडल में भारी बारिश के कारण सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर मढी नाला पर निर्मित पुल के बह जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। जिस कारण आम जनजीवन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही हिमगिरी क्षेत्र का संपर्क भी सलूणी से कट गया है। मार्ग पर गहरी खाई बन गई है, जहां से पैदल आवाजाही मुश्किल हो गई है।

Next Story