- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में नशे ने छीनी...

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : कुंजाहल में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक निजी कंपनी में कामगार था और माता-पिता के साथ कुंजाहल में एक मकान में किराये पर रहता था। पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
अफजल खान यूपी के खुशीनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अफजल खान नशे का आदी था। माता-पिता कंपनी में नौकरी करते थे और 21 साल का अफजल भी कंपनी में कार्यरत था। मृतक के पिता नूरद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह घर वालों से चोरी छिपे नशा करता था। जिसके चलते उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। शनिवार को ईद होने से कंपनियों में अवकाश था। वह घर से ईद की नमाज अता करने गया और वापस आ गया।
शाम को पांच बजे वह अपनी मां का मोबाइल लेकर कुंजाहल की ओर घूमने चला गया। इस दौरान बलियाना से उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही उसके परिजन उसे घर लाए। घर में वह बातचीत कर रहा था और कुछ देर बाद सो गया। रात 9:00 बजे तक वह नींद में हाथ पांव हिला रहा था। देर रात 11:00 बजे उसकी सांसें कम चल रही थीं। परिजन तुरंत उसे बद्दी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि फिलहाल मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Tagsनशेछीनी21सालअफजल खानजिंदगीDrugssnatched21 yearsAfzal Khanlifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





