हिमाचल प्रदेश

परवाणु सब्जी मंडी से ड्राइवर ट्रक सेब की पेटियां समेत हुआ लापता

Admin Delhi 1
13 Sept 2022 3:26 PM IST
परवाणु सब्जी मंडी से ड्राइवर ट्रक सेब की पेटियां समेत हुआ लापता
x

सोलन न्यूज़: जिला की परवाणु सब्जी मंडी से 572 सेब की पेटियां लोड कर जीरकपुर कोल्ड स्टोरेज भेजा ट्रक रास्ते से ही लापता हो गया। जानकारी के अनुसार बीते 9 सितंबर को रात 11:45 बजे बिल्टी में सेब की पेटियों को लोड करके एक ट्रक जीरकपुर के लिए भेजा गया था जो अभी तक वापिस नहीं लौटा है। जिस पर प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सुशील ने बताया कि लिंक रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से परवाणू सेब मार्केट में ट्रांसपोर्ट कंपनी है जो मंडी से बाहरी राज्यों में सेब की सप्लाई करता है। सेब की पेटियों की कीमत 11 लाख 44 हजार बताई जा रही है।

उनका कहना है कि ट्रक ड्राइवर नवदीप ने कहीं पर सेब की पेटियों को बेच दिया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुशील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Next Story