हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल चालक ने PGI में तोड़ा दम, 8 दिन पहले हुई था सड़क हादसा

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 2:01 PM IST
सड़क दुर्घटना में घायल चालक ने PGI में तोड़ा दम, 8 दिन पहले हुई था सड़क हादसा
x

हिमाचल न्यूज़: सदर थाना के तहत त्यूड़ी गांव में आठ दिन पहले हुए सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ गया। हादसे में घायल कार चालक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान यशपाल पुत्र निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। इससे पहले हादसे में दादी व पोती की मौत हुई थी। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार में तीसरी मौत के बाद परिवार व आस-पास के क्षेत्र में मातम पसर गया है।

बता दें कि 19 जून की सुबह त्यूड़ी गांव में दो कारों की भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दादी ऊषा देवी की मौके पर और पोती अराध्या शर्मा की पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को पीजीआई रैफर किया गया था।

यशपाल शर्मा का भी पीजीआई में इलाज चल रहा था। रविवार को यशपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी परिवार की 35 वर्षीय आरती देवी का इलाज भी चंडीगढ़ में ही चल रहा है। उसे भी इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।

Next Story