- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पशु चिकित्सा अनुसंधान...
पशु चिकित्सा अनुसंधान में डॉ. पंकज सूद की बड़ी उपलब्धि, मिला राष्ट्रीय सम्मान

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. पंकज सूद को प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
सोसाइटी फॉर वेटरनरी साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से पटना में आयोजित 13वें वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सोसाइटी प्रतिवर्ष केवल दो फेलोशिप प्रदान करती है। चयन प्रक्रिया में डॉ. सूद को स्क्रीनिंग समिति ने ‘आउटस्टैंडिंग रैंक-1’ प्रदान की।
विश्वविद्यालय के कुलपति आरडी नजीम और कुलसचिव डॉ. अवनींद्र शर्मा ने डॉ. सूद को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी प्रतिष्ठा को मजबूत करते हैं।
इस उपलब्धि के साथ डॉ. सूद के नाम अब कुल छह फेलोशिप हो गई हैं। यह सम्मान पशु चिकित्सा शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और पशु प्रजनन तकनीकों के विकास में उनके योगदान की पहचान है।





