- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- गोताखोर कर रहे तलाश,...

x
न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला
पौंग बांध में डूबे दोनों लोगों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। थाना हरिपुर से पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दो लोगों पौंग बांध में डूब गए जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बांध में नहाने उतरे थे और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बरयाल पंचायत के भियाल गांव से तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। एक व्यक्ति लौट आया जबकि दो अन्य रात को घर नहीं पहुंचे। सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। फिलहाल थाना हरिपुर से पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं। गोताखोर पानी में डूबे दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Admin4
Next Story