- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 40 मेधावियों को बांटे...

x
बड़ी खबर
दौलतपुर चौक। भंजाल वार्ड के युवा पार्षद चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति पराक्रम ने शिक्षा में शक्ति अभियान के तहत 14 अक्तूबर दिन शुक्रवार को शिव मूर्ति, लोहारली में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला परिषद वार्ड 15,नपं गगरेट, अंबोटा, कलोह, बडोह, ओयल, टटेहड़ा, मवा सिंधिया, कुठेडा जसवाला, लोहारली, जाडला क्योंडी, बढेड़ा राजपूतां, गुगलैहड़ और अपर गगरेट के 4500 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और 40 मेधावी छात्रों को टेबलेट प्रदान किया गया। गौर रहे कि अब तक गगरेट विधानसभा में चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था ने कुल 40,000 से अधिक छात्रवृत्तियां बांटी जा चुकी है।
कि अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उनकी इस मुहिम से गगरेट में शिक्षा की लौ अब जगमगाने लगी है क्योंकि किसी भी क्षेत्र के विकास में शिक्षा सबसे मजबूत नींव साबित होती है। युवा जिला पार्षद चैतन्य शर्मा गगरेट में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास की रफ्तार चौगुनी होगी, जब शिक्षित लोगों की समाज में हिस्सेदारी बढ़ेगी। गौर रहे कि इससे पहले 12 अक्टूबर को क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के ग्राम पंचायतों और दौलतपुर एनएसी के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। जबकि 9 अक्तूबर को बड़ा तालाब, भंजाल में छात्रों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया था।
Next Story