हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष के लिए लाविंग और बड़सर में प्रपोज नामों पर चर्चा शुरू हुई

Shreya
1 Aug 2023 12:14 PM GMT
भाजपा अध्यक्ष के लिए लाविंग और बड़सर में प्रपोज नामों पर चर्चा शुरू हुई
x

हमीरपुर । पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस गृह जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की ताजपोशी के बाद अब मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने हैं। इसको लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से जो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

वह मंडल मुख्यालयों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर प्रपोज नामों की सूची को तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा मंडल बड़सर जहां 33 कार्यकर्ताओं वोटर से इन प्रभारियों की ओर से नाम अध्यक्ष पद के लिए लिए गए उनकी सूची को तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि यहां एक वोटर नहीं पहुंच पाया। पार्टी सूत्रों की मानें तो यहां अध्यक्ष पद की दौड़ में यशवीर पटियाल, कैप्टन प्रकाश ठाकुर, राजेश सहगल और कुछ अन्य पदाधिकारी भी दौड़ में हैं। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मंडल कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से इनका गठन होना है।

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के भीतर कार्यकारिणी के गठन को महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि जिला में भाजपा पहले आपसी गुटों में बंटी हुई थी इसकी झलक मंडल अध्यक्ष के नामों को प्रपोज करने को लेकर जो बैठकें आयोजित की जा रही हैं उसमें भी देखने को मिल रही है।

हमीरपुर में 47 वोटर : मंडल भाजपा हमीरपुर के अध्यक्ष पद को लेकर भी दोपहर बाद प्रभारी पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और पायल वैद्य ने कार्यवाही को शुरू किया। यहां पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 47 वोटर हैं। मंडल अध्यक्ष की दौड़ में भीतरी तौर पर हरीश शर्मा, विजयपाल सोहारू, अजय शर्मा के अलावा और भी नाम सामने आ रहे हैं लेकिन अध्यक्ष कौन होगा यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकता है। लेकिन जो कार्यकर्ता वोटर बनाए गए हैं। उनकी ओर से प्रभारियों ने अध्यक्ष पद को लेकर नाम अपनी रिपोर्ट में शामिल किए।

फाइनल अध्यक्षों के नाम पार्टी हाईकमान की ओर से घोषित किए जाने हैं। वैसे यहां सूत्रों की मानें तो अधिकांश वोटर्स की ओर से दोनों जगहों पर यही कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिसे भी मंडल अध्यक्ष बनाएंगे, उसी पर सभी की सहमति होगी।

Next Story