- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण: अविनाश राय खन्ना
Shantanu Roy
16 March 2023 9:33 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना। खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना बंद करना कांग्रेस सरकार का असली चेहरा दिखाता है। इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को पैंशन का अधिकार था जो एमरजैंसी के दौरान जेल गए थे। उन्होंने कहा कि देश में एमरजैंसी 2 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक लगी थी और लाखों लोगों ने इसका विरोध किया था जिसमें उनका दृढ़ निश्चय और लक्ष्य रिवाइवल ऑफ डैमोक्रेसी और फंडामैंटल राइट्स की हक की लड़ाई थी। देश में लाखों लोगों को मिसा एक्ट 1971 या डिफैंस ऑफ इंडिया रूल्स 1971 में जेल में डाल दिया गया था, उस समय ये लोग 6 महीने से 2 वर्ष तक जेल में रहे थे। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डैमोक्रेसी का विरोध किया है और आज भी इस प्रहरी योजना को बंद करके उन्होंने दिखाया है कि ये लोग डैमोक्रेसी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल मात्र एक ही परिवार के दिए हुए दिशा-निर्देश पर चलते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजेंद्र ठाकुर को श्री रेणुका मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश पार्टी अध्यक्ष ने बुधवार को जारी किए हैं। राजेंद्र ठाकुर जिला सिरमौर के ददाहू के निवासी हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story