हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: सातवीं मंजिल से गिरने के हादसे में कामगार की जान गई

Admindelhi1
11 Nov 2025 12:20 PM IST
Dharamshala: सातवीं मंजिल से गिरने के हादसे में कामगार की जान गई
x

धर्मशाला: जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते घरोह क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी अपार्टमेंट के भवन में कार्य करने के दौरान कामगार की गिरने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी सरदार मल स्वामी आयु 40 वर्ष के रूप में हुई है, जोकि निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था। उक्त मजदूर रविवार देर शाम को सातवीं मंजिल से गिरने से गंभीर घायल हो गया था, जिसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार के लिए लाया गया था लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम द्वारा सोमवार को शव का जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

उधर, पुलिस थाना धर्मशाला एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि भवन की सातवीं मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Story