- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: कांगड़ा...
हिमाचल प्रदेश
Dharamshala: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, पुल से ट्रक गिरने पर दो की जान गई
Admindelhi1
28 July 2026 5:41 PM IST

x
कांगड़ा हादसा: पुल से ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत
धर्मशाला: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात 53 मील के पास एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में जीवित चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक 53 मील और खोली को जोड़ने वाले पुल पर 16 टायरी ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे खड्ड में जा गिरा, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक पंजाब नंबर का है, जिसमें चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। जब ट्रक पुल से गुजर रहा था, उसी समय यह हादसा पेश आया।
उधर पुलिस के अनुसार ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tagsधर्मशालाकांगड़ादर्दनाकहादसापुल से ट्रकदो की मौतDharamshalaKangratragic accidenttruck falls from bridgetwo deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





