हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 9वीं से 12वीं तक के परीक्षार्थी करें आवेदन

Admindelhi1
9 Sept 2026 10:55 AM IST
Dharamshala: ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 9वीं से 12वीं तक के परीक्षार्थी करें आवेदन
x
15 अक्टूबर तक होगा 9वीं से 12वीं के परीक्षार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड से संबद्ध राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा नवमीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के नियमित परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू की जा रही है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 500 रुपये प्रति विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करवाने की अवधि 16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक रहेगी। नियमित परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों को बोर्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विकल्प के माध्यम से पात्र परीक्षार्थियों का पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। डॉ. राजेश शर्मा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों एवं कक्षा प्रभारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रत्येक पात्र विद्यार्थी का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा समय पर पंजीकरण न करवाने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक की होगी।

Next Story