- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: तपोवन में...
Dharamshala: तपोवन में विपक्ष और सत्तापक्ष में खिंचतान

धर्मशाला: तपोवन विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए। शुक्रवार को सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व भाजपा विधायकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी हाथों में बैनर लिए विरोध प्रदर्शन करने पंहुच गए। भाजपा विधायक पेंशनर्स के पक्ष में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे वहीं कांग्रेस विधायक और मंत्री हाथों में 1500 करोड रुपए आपदा के कब मिलेंगे ऐसे नारे लगाते हुए विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर नारेबाजी करने लगे। एक समय ऐसा आ गया जब कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इकट्ठे हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के विधायक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाचते हुए दिखे।
कांग्रेस की ओर से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1500 करोड़ देने की घोषणा की गई थी लेकिन उसे समय पर नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे।
उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब भाजपा के विधायक अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उसके बीच में कांग्रेस के विधायक कैसे पहुंच गए। इस बात को लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 1500 करोड़ देने की घोषणा की है वह हिमाचल को जल्द मिलेंगे लेकिन इस तरह का गैर जिम्मेदार आना व्यवहार असहनीय है।





