हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव मनोहर लाल हुए रिटायर

Admindelhi1
1 Nov 2025 11:52 AM IST
Dharamshala: स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव मनोहर लाल हुए रिटायर
x

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव मनोहर लाल ठाकुर शुक्रवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में बोर्ड परिसर में आयोजित विदाई समारोह में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष ने मनोहर ठाकुर को उनके 34 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मनोहर ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान बोर्ड के विभिन्न पदों पर रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सेवानिवृत्ति से बोर्ड एक अनुभवी एवं समर्पित अधिकारी की सेवाओं से वंचित होगा।

समारोह के दौरान बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बोर्ड अध्यक्ष ने मनोहर ठाकुर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story