हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: पंचायत चुनाव और नशे पर नूरपुर पुलिस की समीक्षा बैठक

Admindelhi1
6 May 2026 1:26 PM IST
Dharamshala: पंचायत चुनाव और नशे पर नूरपुर पुलिस की समीक्षा बैठक
x

धर्मशाला: पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के समस्त एसडीपीओ, एसएचओ, पुलिस चौकी प्रभारी, मुख्य लिपिक एवं प्रभारी सुरक्षा ने भाग लिया।

बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता, एनडीपीएस मामलों की वित्तीय जांच, पीआईटी एनडीपीएस के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु मुख्य रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित: वहीं बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने सभी अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने और नशा उन्मूलन के लिए जनसहयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस कल्याण बैठक का भी आयोजन: अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत, पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा पुलिस कल्याण बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके कल्याण व कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि नूरपुर पुलिस जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपने जवानों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Next Story