हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को मिला नया इलेक्ट्रिक विकल्प

Admindelhi1
22 May 2026 2:54 PM IST
Dharamshala: हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को मिला नया इलेक्ट्रिक विकल्प
x

धर्मशाला: कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में मॉडिफाइड नई इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल वीरवार को किया गया। पहले आई इलेक्ट्रिक बसों के मुकाबले इन नई बसों की क्षमता एक बार चार्ज पर 180 किलोमीटर की है जबकि पहले यह 150 किलोमीटर की थी। वहीं निगम 24 पुरानी बसों को इसी माह डिस्पाजआफ करने जा रहा है।

डीएम एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने वाली हैं। अत्याधुनिक तकनीक की यह बसें यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाती हैं। एचआरटीसी की ओर से पहले भी इन बसों का ट्रायल किया गया था और कुछ मोडिफिकेशन हेतू कंपनी को कहा गया था। अब नई मोडिफाइड बस आई है, जिसका तीन रूटों, धर्मशाला से खनियारा, धर्मशाला से नगरोटा सूरियां और धर्मशाला से घेरा के बीच ट्रायल किया गया है।

डीएम ने बताया कि ट्रायल के दौरान किलोमीटर के हिसाब से कितनी बेटरी यूज हुई, इसका पूरा डाटा तैयार करके रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को भेजी जाएगी। एक माह के भीतर निगम की पुरानी 24 बसों को डिस्पाजआफ किया जाएगा। पहले जो इलेक्ट्रिक बसें आई थी, उनकी क्षमता एक चार्ज पर 150 किलोमीटर थी, जबकि नई गाड़ियां एक चार्ज पर 180 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

Next Story