हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: भाजपा पर प्रो. चंद्र कुमार का हमला, जनता देगी जवाब

Admindelhi1
13 May 2026 12:44 PM IST
Dharamshala: भाजपा पर प्रो. चंद्र कुमार का हमला, जनता देगी जवाब
x
"धर्मशाला में भाजपा पर प्रो. चंद्र कुमार का बयान"

धर्मशाला: धर्मशाला में नगर निगम चुनावों को लेकर वरिष्ठ सलाहकार एवं मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नगर निगम चुनावों में धर्मशाला की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने जा रही है और कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास, जनहित और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा केवल भ्रम और दबाव की राजनीति कर रही है।

बैठक में नगर निगम धर्मशाला के सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, वार्ड प्रभारी केवल सिंह पठानिया, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, मीडिया इंचार्ज पुनीत मल्ली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेताओं ने दावा किया कि धर्मशाला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह समर्थन आने वाले परिणामों में स्पष्ट दिखाई देगा।

Next Story