हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: देश की छवि पर बयान को लेकर सियासत गरमाई

Admindelhi1
27 Feb 2026 10:15 PM IST
Dharamshala: देश की छवि पर बयान को लेकर सियासत गरमाई
x

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच हुए ड्रामे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। शुक्रवार को जारी एक प्रेस बयान में चक्षु ने कहा कि इस मामले में जो भी हुआ, वह हिमाचल प्रदेश सरकार के संरक्षण में हुआ है। सुक्खू सरकार देश विरोधी काम कर रही है और देश की छवि खराब करने वालों को शह दे रही है। एआई सम्मिट में जिस तरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी शर्ट उतारकर वैश्विक नेताओं के सामने देश की छवि खराब की है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्‍होने कहा कि इतने बड़े इवेंट में युकां कार्यकर्ताओं के नंगेपन ने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी सचमुच नंगी हो चुकी है। ऊपर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस देश विरोधी काम में हिमाचल जैसे शांत राज्य का नाम भी खराब कर दिया। सभी को पता है कि कांग्रेस के किन नेताओं के इशारे पर एआई सम्मिट में देश विरोधी काम युकां कार्यकर्ताओं ने किया और फिर इन विरोधी तत्वों को छिपाने के लिए हिमाचल में शह दी गई।

विश्व चक्षु ने कहा कि एआई सम्मिट के दोषियों को पकड़ना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्हें पूरा करना ही था, लेकिन हिमाचल पुलिस ने सुक्खू सरकार के दबाव में आकर शर्मनाक काम किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल पुलिस के जरिए पहाड़ी प्रदेश की नाक कटवाई है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्र स्तरीय मामले की जांच में हिमाचल सरकार रोड़ा बनी हो।

Next Story